Tennis : निक किर्गियोस ने ऑस्ट्रेलियन ओपन से हटने का फैसला किया, कहा शरीर नहीं है 5 सेट के लिए तैयार

Tennis मेलबर्न:- ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने वाले टेनिस स्टार निक किर्गियोस ने अपने शरीर की स्थिति को देखते हुए इस टूर्नामेंट के सिंगल्स मुकाबले से हटने का फैसला किया है। किर्गियोस ने कहा कि उनका शरीर 5 सेट के मैच के लिए तैयार नहीं है इसलिए वह केवल डबल्स में ही खेलेंगे।

30 वर्षीय किर्गियोस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा “मैंने टेनिस ऑस्ट्रेलिया के साथ बातचीत के बाद यह फैसला लिया है कि मैं इस साल के ऑस्ट्रेलियन ओपन में केवल डबल्स में खेलूंगा। मैं फिट हूं और कोर्ट पर वापस आ गया हूं लेकिन 5 सेट के मैच एक अलग चुनौती हैं और मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं” किर्गियोस ने अपने करियर में कई बार घुटने और कलाई की सर्जरी करवाई है जिसने उनके खेल को प्रभावित किया है। उनकी वर्तमान रैंकिंग 670 है और उन्होंने हाल ही में ब्रिसबेन इंटरनेशनल में अलेक्जेंडर कोवासेविक के खिलाफ मैच हार गए थे।

किर्गियोस ने कहा, “यह टूर्नामेंट मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन मैं किसी ऐसे खिलाड़ी को मौका देना चाहता हूं जो इसके लिए तैयार है। मैं अगले साल वापस आऊंगा और खेलने के लिए तैयार रहूंगा” किर्गियोस के इस फैसले के बाद टेनिस ऑस्ट्रेलिया ने स्टेन वावरिंका को वाइल्डकार्ड दिया है जो अपना आखिरी ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *