WPL मुंबई:- महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के चौथे सीजन का आगाज आज से होने जा रहा है जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की कप्तान स्मृति मंधाना ने वर्ल्ड कप जीत को याद किया है। आरसीबी का सामना आज मुंबई इंडियंस (एमआई) से होगा, जो दो बार की चैंपियन है स्मृति मंधाना ने कहा, “हम सिर्फ एक वर्ल्ड कप से संतुष्ट नहीं हैं। अन्य खिलाड़ी भी इसी मानसिकता के साथ रणनीति बना रहे हैं। यह दिखाता है कि डब्ल्यूपीएल का कितना प्रभाव है”। मंधाना और हरमनप्रीत कौर, जो एमआई की कप्तान हैं, दोनों ही वर्ल्ड कप विजेता हैं और उनकी टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है ।
आरसीबी की टीम में मंधाना के अलावा रिचा घोष, नादिन डी क्लर्क, और लॉरेन बेल जैसे खिलाड़ी हैं, जो टीम को मजबूती प्रदान करेंगे। एमआई की टीम में हरमनप्रीत कौर, नताली साइवर-ब्रंट, और हेली मैथ्यूज जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं यह मैच डा. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका लाइव प्रसारण जियो हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा ।