Exhibition Match दिल्ली:- दुनिया के शीर्ष दो पुरुष टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज और जन्निक सिनर ने इंचियोन में होने वाले प्रदर्शनी मैच से पहले डबल्स पार्टनरशिप की संभावना जताई है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने बयान में कहा कि वे एक दिन डबल्स में साथ खेलने के बारे में सोच रहे हैं सिनर ने कहा, “मैं सोचता हूं कि एक बार कम से कम ऐसा करना मजेदार होगा, जब हम एक ही तरफ खेलेंगे”। अल्कारेज ने भी इस विचार को स्वीकार किया और कहा, “कम से कम एक बार ठीक रहेगा। मैं सोचता हूं कि मैं फोरहैंड खेलूंगा और वह बैकहैंड खेलेंगे” ।
दोनों खिलाड़ियों ने अपने बयान में यह भी कहा कि वे अपने आप को “बिग थ्री” (रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच) से तुलना नहीं करना चाहते हैं और अपना खुद का इतिहास बनाना चाहते हैं सिनर और अल्कारेज के बीच यह प्रदर्शनी मैच 10 जनवरी को इंचियोन के इंस्पायर एरिना में होगा जो ऑस्ट्रेलियन ओपन से आठ दिन पहले है।