Forex Reserves मुंबई:- भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 9.809 अरब डॉलर की गिरावट आई है जिससे यह 686.801 अरब डॉलर पर आ गया है। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी की है ।आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का मुख्य कारण विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में 7.622 अरब डॉलर की कमी है जो 551.99 अरब डॉलर पर आ गई है।
इसके अलावा सोने के भंडार में 2.058 अरब डॉलर की गिरावट आई है जो 111.262 अरब डॉलर पर आ गया है।विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 25 मिलियन डॉलर की कमी आई है जो 18.778 अरब डॉलर पर आ गया है। इसके अलावा भारत की अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रिजर्व पोजीशन 105 मिलियन डॉलर घटकर 4.771 अरब डॉलर पर आ गई है ।