MEA नई दिल्ली:- भारत सरकार ने न्यूयॉर्क के मेयर जोरहान ममदानी की उमर खालिद को लिखी गई चिट्ठी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ममदानी ने खालिद के माता-पिता से मिलने के बाद उन्हें एक हस्तलिखित नोट सौंपा था जिसमें उन्होंने खालिद के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की थी भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि सार्वजनिक प्रतिनिधि अन्य लोकतंत्रों में न्यायपालिका की स्वतंत्रता का सम्मान करेंगे। व्यक्तिगत पूर्वाग्रह व्यक्त करना उन लोगों के लिए उचित नहीं है जो पद पर हैं।” उन्होंने कहा कि ममदानी को अपने जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
उमर खालिद को 2020 के दिल्ली दंगों के मामले में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था ममदानी ने अपने नोट में लिखा था, “प्रिय उमर, मैं अक्सर आपके शब्दों के बारे में सोचता हूं कि कटुता को अपने आप को नष्ट नहीं करने देना चाहिए। आपके माता-पिता से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात थी। हम सभी आपके बारे में सोच रहे हैं”।