Telangana Issue तेलंगाना:- तेलंगाना सरकार ने बच्चों की दवा अलमोंट-किड सिरप के एक बैच को तुरंत उपयोग से रोकने का आदेश दिया है जिसमें जहरीले एथिलीन ग्लाइकोल (ईजी) की मिलावट पाई गई है। यह दवा बच्चों में एलर्जी के लक्षणों के इलाज के लिए उपयोग की जाती है।
तेलंगाना ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) ने एक नोटिस जारी कर लोगों से अपील की है कि वे इस दवा का उपयोग तुरंत बंद करें और इसकी सूचना निकटतम ड्रग कंट्रोल अथॉरिटी को दें। डीसीए ने बताया कि यह दवा बिहार की ट्रिडस रेमेडीज द्वारा निर्मित की गई है और इसका बैच नंबर AL-24002 है इस दवा की मिलावट की जानकारी कोलकाता के सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने दी है। डीसीए ने सभी ड्रग इंस्पेक्टरों और सहायक निदेशकों को निर्देश दिया है कि वे इस दवा के सभी स्टॉक को फ्रीज करें और इसकी बिक्री पर रोक लगाएं।