Anti-Iran Protest : लॉस एंजिलेस में ईरान विरोधी प्रदर्शन में ट्रक घुसा, दो घायल

Anti- Iran Protest लॉस एंजिलेस:-अमेरिका के लॉस एंजिलेस में ईरान विरोधी प्रदर्शन में एक ट्रक घुस गया जिससे दो लोग घायल हो गए। यह घटना रविवार को वेस्टवुड इलाके में हुई जहां सैकड़ों लोग ईरान में हो रहे प्रदर्शनों के समर्थन में इकट्ठे हुए थे पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी जांच की जा रही है। ट्रक पर एक बैनर लगा था जिस पर लिखा था, “नो शाह, नो रेजीम, यूएसए: 1953 को दोहराएं नहीं, नो मुल्लाह”। प्रदर्शनकारियों ने ट्रक पर हमला किया और उसकी खिड़कियां तोड़ दीं ।

ईरान में पिछले महीने से प्रदर्शनों का दौर चल रहा जिसमें अब तक 530 से अधिक लोग मारे गए हैं और 10,000 से अधिक गिरफ्तार किए गए हैं। प्रदर्शनकारी ईरान की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और आर्थिक सुधारों की मांग कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में हो रहे प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका ईरान में स्थिति पर नजर रख रहा है और मजबूत विकल्पों पर विचार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *