Fastest Player नई दिल्ली:-भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली ने सिर्फ 624 पारियों में 28,000 रन पूरे कर लिए हैं जिससे वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिन्होंने 644 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
कोहली ने न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर आदित्य अशोक की गेंद पर चौका लगाकर 28,000 रन का आंकड़ा पार किया। इस उपलब्धि के साथ ही कोहली सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के बाद 28,000 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। तेंदुलकर ने 782 पारियों में 34,357 रन बनाए हैं जबकि संगकारा ने 666 पारियों में 28,016 रन बनाए हैं कोहली ने इस मैच में 91 गेंदों पर 93 रन बनाए और भारत को चार विकेट से जीत दिलाने में मदद की। कोहली ने कहा, “मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। मैं अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं और टीम को जीत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा हूं”।