Ganja Seizure : सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: 1 करोड़ से अधिक मूल्य का गांजा बरामद

Ganja Seizure सोनभद्र:- सोनभद्र पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 1 करोड़ से अधिक मूल्य का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आयशर डीसीएम वाहन से 442.500 किग्रा गांजा जब्त किया है जिसमें दो अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में एसओजी और थाना हाथीनाला की संयुक्त टीम ने हथवानी मोड़ पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली और शीशे की बोरियों के बीच छिपाकर रखे गए गांजे को बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे हैदराबाद से वारदाना (जूट बोरा) लदवाकर भुवनेश्वर भेज रहे थे। वे शीशे के साथ अन्य सामान भी लोड कर फिरोजाबाद के लिए रवाना हुए थे। पुलिस ने बताया कि गांजे का भुगतान प्रायः ऑनलाइन किया जाता था तथा कभी-कभी नकद भी दिया जाता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

– जावेद बाबूलाल महबूब शेख, निवासी – नलदुर्ग, तहसील तुलजापुर, थाना नलदुर्ग, जिला उस्मानाबाद (महाराष्ट्र)

– इस्माइल हजरत जमादार, निवासी – अम्बेडकर नगर, फैझर रोड, शिवसेना कार्यालय के पास, तुर्भे नाका थाना – MIDC तुर्भे, जिला ठाणे, नवी मुंबई

बरामदगी का विवरण:

– 19 प्लास्टिक बोरियों में कुल 442.500 किग्रा नाजायज गांजा जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपये है

– एक आयशर डीसीएम वाहन संख्या TG-13-T-1226 (अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये)

– 2 अदद मोबाइल फोन

– जामा तलाशी से ₹1,390/-

पुलिस का संदेश:

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्यवाही जारी रहेगी। जनपद को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *