SIR पणजी:-भारत के चुनाव आयोग ने पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अपनी पहचान स्थापित करने के लिए एक बैठक में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उस समय आया है जब एडमिरल प्रकाश ने अपने एसआईआर फॉर्म भरे थे और उनके नाम गोवा ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल 2026 में शामिल थे ।
एडमिरल प्रकाश ने इस नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं न तो विशेष अधिकार चाहता हूं और न ही पिछले 20 वर्षों में कभी मांगा है। मेरी पत्नी और मैंने एसआईआर फॉर्म भरे थे और हमें खुशी है कि हमारे नाम गोवा ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल 2026 में शामिल हैं। हम चुनाव आयोग के नोटिस का पालन करेंगे”। उन्होंने आगे कहा, “क्या मैं चुनाव आयोग से कह सकता हूं कि (a) अगर एसआईआर फॉर्म आवश्यक जानकारी नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें संशोधित किया जाना चाहिए; (b) बीएलओ ने हमें तीन बार दौरा किया और अतिरिक्त जानकारी मांग सकते थे; (c) हम 82/78 वर्ष के एक जोड़े हैं और हमें 18 किमी दूर दो अलग-अलग तारीखों पर उपस्थित होने के लिए कहा गया है” यह नोटिस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है जिसमें कुछ लोगों ने सवाल उठाया है कि जब एडमिरल प्रकाश के पीपीओ (पेंशन पेमेंट ऑर्डर) और जीवन प्रमाण पत्र पहले से ही सरकारी डेटाबेस में उपलब्ध हैं तो फिर और क्या जानकारी चाहिए।