Spanish Super Cup बार्सिलोना:-बार्सिलोना ने स्पेनिश सुपर कप के फाइनल में रियल मैड्रिड को 3-2 से हराकर अपना 16वां खिताब जीता। राफिन्हा ने दो गोल करके बार्सिलोना की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है सऊदी अरब के जेद्दा में खेले गए इस मैच में बार्सिलोना ने पहले हाफ में 1-0 की बढ़त बना ली थी, जब राफिन्हा ने 36वें मिनट में गोल किया। लेकिन रियल मैड्रिड ने विनीसियस जूनियर के गोल से 1-1 की बराबरी कर ली। इसके बाद रॉबर्ट लेवेंडोस्की ने बार्सिलोना को 2-1 से आगे कर दिया, लेकिन गोंजालो गार्सिया ने रियल मैड्रिड के लिए 2-2 की बराबरी कर ली।
दूसरे हाफ में राफिन्हा ने 73वें मिनट में अपना दूसरा गोल करके बार्सिलोना को 3-2 से आगे कर दिया। इसके बाद बार्सिलोना ने रियल मैड्रिड के हमलों का सामना किया और मैच जीत लिया बार्सिलोना के कोच हंसी फ्लिक ने राफिन्हा की तारीफ करते हुए कहा, “राफिन्हा की मानसिकता अविश्वसनीय है उनकी गतिशीलता पूरे टीम को प्रभावित करती है”।