Trump says अमेरिका:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर एक विवादित बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिका ग्रीनलैंड को “एक न एक दिन” हासिल कर लेगा, चाहे वह किसी भी तरीके से हो। ट्रंप ने यह बयान एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए दिया जहां उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ग्रीनलैंड नहीं लेता तो रूस या चीन इसे हासिल कर लेंगे ट्रंप ने ग्रीनलैंड के रणनीतिक महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह क्षेत्र में बढ़ती रूसी और चीनी सैन्य गतिविधियों के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्रीनलैंड की रक्षा क्षमता का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वहां की रक्षा के लिए केवल “दो डॉग स्लेज” हैं जबकि रूस और चीन के पास “डेस्ट्रोयर और सबमरीन” हैं।
ट्रंप के इस बयान पर डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की कोशिश करता है तो यह 80 वर्षों के ट्रांसअटलांटिक सुरक्षा संबंधों को नष्ट कर देगा। ट्रंप ने इस चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए कहा कि अगर नाटो प्रभावित होता है, तो यह नाटो की समस्या है लेकिन ग्रीनलैंड को अमेरिका की जरूरत है न कि अमेरिका को ग्रीनलैंड की। ग्रीनलैंड के अधिकांश निवासी और राजनीतिक दल अमेरिका के नियंत्रण में आने के खिलाफ हैं और चाहते हैं कि ग्रीनलैंड के लोगों को अपने भविष्य का फैसला करने का अधिकार हो। ट्रंप ने कहा कि ग्रीनलैंड को अमेरिका के साथ एक सौदा करना चाहिए क्योंकि वे नहीं चाहते कि रूस या चीन इसे हासिल कर लें।