Voter list Revision : एसडीएम ने बीएलओ को दिया निर्देश: ग्राम पंचायत की निर्वाचन नामावली को करे दुरुस्त

Voter list Revision सोनभद्र:- उपजिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी ने रविवार को प्राथमिक विद्यालय शाहगंज में ट्विटर पर किए गए शिकायत की जांच करने के लिए पहुंचे। शिकायतकर्ता हरिवंश केसरी उर्फ राजू केसरी ने बताया कि ग्राम पंचायत की निर्वाचन नामावली को शुद्ध करने के लिए कई बार बीएलओ वीरेंद्र कुमार से मोबाइल पर वार्ता की लेकिन उन्होंने सीधे इनकार कर दिया।

हरिवंश केसरी उर्फ राजू केसरी ने एसडीएम को अवगत कराया कि संबंधित बीएलओ इस कार्यक्रम में रुचि नहीं ले रहे हैं। परिणाम स्वरूप श्री त्रिपाठी ने तत्काल ग्राम पंचायत के बीएलओ को समस्त अभिलेखों के साथ प्राथमिक विद्यालय शाहगंज पर आने के लिए कहा। उन्होंने ग्राम पंचायत की निर्वाचन नामावली में शामिल मृतक, डबल, शिफ्टेड मतदाताओं को निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से नाम काटने के लिए निर्देश दिया इस अवसर पर ग्रामीण जनों सहित विधानसभा निर्वाचन नामावली के बीएलओ विवेकानंद एवं गीता मिश्रा उपस्थित रहे। एसडीएम ने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे ग्राम पंचायत की निर्वाचन नामावली को जल्द से जल्द दुरुस्त करें, ताकि आगामी चुनाव में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *