Examination Schedule : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 16 जनवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

Examination Schedule जौनपुर:- वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बीएससी कृषि, एलएलबी और एलएलएम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 16 जनवरी से 2 फरवरी तक चलेंगी। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र भेजे जा रहे हैं परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार एलएलबी प्रथम सेमेस्टर और एलएलएम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी। बीएससी कृषि विज्ञान की परीक्षाएं भी 16 जनवरी से शुरू होंगी। बिएड की परीक्षाएं 19 जनवरी से कराई जाएंगी।

जौनपुर और गाजीपुर जनपद में बिएड के कुल 193 महाविद्यालयों का संचालन हो रहा है। जौनपुर में 64 और गाजीपुर जनपद में 129 महाविद्यालयों के छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। प्रथम बिएड सेमेस्टर की परीक्षाओं में करीब 10,000 परीक्षार्थी शामिल होंगे बिएड की परीक्षाएं केवल वित्त पोषित महाविद्यालय केंद्रों पर ही कराई जाएंगी। परीक्षा के लिए छात्रों को प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में सभी परीक्षाएं सुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराई जाएं।

एलएलबी और एलएलएम की परीक्षाएं भी उन्हीं केंद्रों पर कराई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया है कि परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिलेवार नोडल केंद्र भी बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्न पत्रों की आपूर्ति की जाएगी सभी परीक्षा केंद्रों को विश्वविद्यालय से ऑनलाइन जोड़ दिया गया है। परीक्षा की मॉनिटरिंग विश्वविद्यालय परिसर से की जाएगी। परीक्षा की निगरानी के लिए जिलेवार टीमों का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *