Stalin’s Letter : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने श्रीलंका में तमिलों के अधिकारों की रक्षा के लिए मोदी को लिखा पत्र

Stalin’s Letter तमिलनाडु:- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर श्रीलंका में तमिलों के अधिकारों की रक्षा के लिए उच्च स्तरीय राजनयिक कदम उठाने का आग्रह किया है। स्टालिन ने अपने पत्र में कहा है कि श्रीलंका में प्रस्तावित संविधानिक सुधार तमिल समुदाय को और अधिक हाशिए पर धकेल सकते हैं।

स्टालिन ने कहा कि श्रीलंका के तमिलों को 77 वर्षों से भेदभाव हिंसा और अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के संविधान में संघीय संरचना की आवश्यकता है जो प्रांतों को शक्ति प्रदान करे और जातीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करे स्टलिन ने मोदी से आग्रह किया है कि वे श्रीलंका सरकार के साथ उच्च स्तरीय राजनयिक वार्ता करें ताकि तमिलों के अधिकारों की रक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि भारत की संघीय संरचना और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *