Tariff Threat : ट्रंप का ईरान से व्यापार पर नया टैरिफ धमकी: भारत पर सीमित प्रभाव

Tariff Threat अमेरिका:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने की धमकी दी है जिसका भारत पर सीमित प्रभाव पड़ने की संभावना है। भारत का ईरान के साथ व्यापार काफी कम हो गया है खासकर 2019 में अमेरिका द्वारा ईरान पर प्रतिबंध लगाने के बाद।

भारत के ईरान को निर्यात में मुख्य रूप से बासमती चावल, चाय, चीनी, दवाएं और कपड़े शामिल हैं, जबकि आयात में मुख्य रूप से सूखे मेवे, रसायन और कांच के उत्पाद शामिल हैं। ईरान भारत के कुल निर्यात का केवल 0.26% और आयात का 0.04% है ट्रंप की धमकी से भारत के कुछ विशिष्ट क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ सकता है जैसे कि बासमती चावल, चाय और मसालों का निर्यात। हालांकि भारत सरकार ने पहले भी अमेरिका के दबाव में ईरान के साथ व्यापार कम किया है  इस बार भी इसका सीमित प्रभाव पड़ने की संभावना है।

ईरान के साथ व्यापार में कमी के कारण भारत को वैकल्पिक बाजारों की तलाश करनी पड़ सकती है। भारत सरकार ने चाबहार बंदरगाह के विकास में निवेश किया है, जो कि ईरान में स्थित है और मध्य एशिया के देशों तक पहुंच प्रदान करता है ट्रंप की धमकी के बाद भारत सरकार ने ईरान के साथ व्यापार के लिए नए भुगतान तंत्र की तलाश शुरू कर दी है ताकि अमेरिकी प्रतिबंधों से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *