Trade lower मुंबई:- शुरुआती उछाल के बाद शेयर बाजार में गिरावट आई है जिसमें विदेशी फंड की निकासी और ब्लू-चिप्स में बिकवाली के कारण 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 244.98 अंक गिरकर 83,627.36 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 74.30 अंक गिरकर 25,716.70 पर आ गया ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टीसीएस और टाटा स्टील सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। वहीं, एटर्नल, टेक महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक में बढ़त देखी गई विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 3,638.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5,839.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त पर रहे, जबकि शंघाई का एसएसई कम्पोजिट इंडेक्स मामूली गिरावट पर रहा।