WPL : आरसीबी की आसान जीत, हैरिस और स्मृति ने बनाया रिकॉर्ड

WPL बंगलोर:- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने यूपी वॉरियरज को 9 विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। ग्रेस हैरिस ने 40 गेंदों में 85 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि कप्तान स्मृति मंधाना ने नाबाद 47 रन बनाए आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और यूपी वॉरियरज को 20 ओवर में 143 रन पर रोक दिया। दीप्ति शर्मा और डिएंड्रा डॉटिन ने क्रमशः 45 और 40 रन बनाकर यूपी वॉरियरज को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। आरसीबी की ओर से नादिन डी क्लर्क ने 2 विकेट लिए।

जवाब में आरसीबी ने 12.1 ओवर में 1 विकेट पर 145 रन बनाकर मैच जीत लिया। हैरिस और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी की। हैरिस ने 10 चौके और 5 छक्के लगाए, जबकि मंधाना ने 9 चौके लगाए इस जीत के साथ आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *