Cattle smugglers जौनपुर:-जौनपुर के मछली शहर में दरोगा की जमकर पिटाई करने वाले चार पशु तस्करों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरोगा की पिटाई करने वाले आरोपियों की पहचान आजमगढ़ जिले के थाना मेहनगर की ग्राम गौरा निवासी तौसीफ और सेराज, थाना गंभीरपुर के लखीमपुर निवासी बृजेश गुप्ता और चंद्रजीत यादव के रूप में हुई है पुलिस के अनुसार दरोगा पारसनाथ यादव रात में ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी भाट का पूरा गांव के पास उन्हें फोन आया और वे बाइक पर ही खड़े होकर बात करने लगे। इसी दौरान पिकअप से पहुंचे चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया और जमकर पिटाई की। दरोगा को अधमरा छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
कोतवाली प्रभारी विनय राय ने बताया कि रात करौरा गांव की नहर पुलिया के पास घेरा बंदी कर पुलिस ने पिकअप सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वे पुलिस से नफरत करते हैं और अकेले में पाकर उन पर हमला कर देते हैं पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मछली शहर और गंभीरपुर थाने में भी केस दर्ज है। कोतवाली पुलिस ने कागजी करवाई पूरी कर चारों का चालान कर दिया है।