ED vs TMC : आई-पीएसी से कुछ नहीं जब्त किया, सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला

ED vs TMC कलकत्ता:- कलकत्ता हाई कोर्ट में ईडी ने कहा कि आई-पीएसी के कार्यालय और निदेशक के घर से कुछ भी जब्त नहीं किया गया है जिसके बाद टीएमसी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। ईडी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में कहा था कि टीएमसी के आरोप गलत हैं और आई-पीएसी के साथ छापेमारी का कोई संबंध नहीं ह।

टीएमसी ने आरोप लगाया था कि ईडी ने आई-पीएसी कार्यालय से उनकी पार्टी के गोपनीय दस्तावेज जब्त किए हैं जबकि ईडी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। ईडी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ही दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं कलकत्ता हाई कोर्ट ने टीएमसी की याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें ईडी को पार्टी के गोपनीय दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए कहा गया था। ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है जिसमें कहा गया है कि ममता बनर्जी ने जांच में बाधा पहुंचाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *