Flips off अमेरिका:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिशिगन के डियरबॉर्न में फोर्ड प्लांट का दौरा करते समय एक श्रमिक को उंगी दिखाकर जवाब दिया जिसने जेफरी एपस्टीन विवाद पर उनकी आलोचना की थी। ट्रंप ने श्रमिक की ओर अपना मध्य उंगली उठाई और गाली दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है ट्रंप के इस जवाब को व्हाइट हाउस ने “उचित और स्पष्ट प्रतिक्रिया” बताया है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने कहा, “एक लूनेटिक ने जंगली गालियां दीं और राष्ट्रपति ने उचित और स्पष्ट प्रतिक्रिया दी”। फोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष बिल फोर्ड ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि वे इससे शर्मिंदा हैं।
ट्रंप का यह दौरा अमेरिकी विनिर्माण को बढ़ावा देने के उनके प्रशासन के प्रयासों का हिस्सा था। मिशिगन एक राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य है, और ट्रंप के आर्थिक संदेश में घरेलू नौकरियों और उद्योग को बढ़ावा देना शामिल है श्रमिक टीजे सबुला ने ट्रंप को “पेडोफाइल प्रोटेक्टर” कहा था जिसका जवाब ट्रंप ने उंगी दिखाकर दिया। सबुला ने कहा कि उन्होंने ट्रंप को उनकी एपस्टीन विवाद पर आलोचना करने के लिए ऐसा कहा था। सबुला को इस घटना के बाद निलंबित कर दिया गया है।