जीतेंद्र-तुषार कपूर ने मुंबई में ₹559 करोड़ की प्रॉपर्टी बेची — किसने खरीदी?

नई दिल्ली :- बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र और उनके बेटे तुषार कपूर ने मुंबई के चांदिवली इलाके में स्थित एक बड़ी व्यावसायिक संपत्ति को जापान की कंपनी NTT Global Data Centres और उसके आर्म को ₹559.24 करोड़ में बेच दिया है।

 

यह संपत्ति बालाजी IT पार्क में स्थित है जिसमें करीब 30,195 वर्ग मीटर का कमर्शियल स्पेस शामिल है। इस डील में एक ग्राउंड प्लस दस मंजिला इमारत (DC-10) भी है जिसमें डेटा सेंटर है तथा इसके साथ एक चार मंजिला डीज़ल जनरेटर स्ट्रक्चर भी शामिल है जिसे NTT ने खरीदा है।

 

डील का पंजीकरण 9 जनवरी 2026 को संपन्न हुआ था। रजिस्ट्री दस्तावेज़ों के अनुसार यह संपत्ति तुषार कपूर की कंपनी Tusshar Infra Developers Private Limited और जीतेंद्र की कंपनी Pantheon Buildcon Private Limited के स्वामित्व में थी।

 

यह सौदा उन बेहतरीन रियल एस्टेट लेनदेन में से एक माना जा रहा है जिसमें मुंबई की व्यावसायिक संपत्ति को विदेशी निवेशक ने खरीदा है। पिछले कुछ समय में NTT समूह ने मुंबई में कई बड़े कमर्शियल संपत्ति सौदों में रुचि दिखाई है और इसी कड़ी में यह लेनदेन हुआ है।

 

इस बिक्री के चलते जीतेंद्र-तुषार कपूर ने बड़ी रकम हासिल की है जो उनकी निवेश और रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को और मजबूती देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *