Legal Action पश्चिम बंगाल:-पश्चिम बंगाल के विपक्षी नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कोल स्कैम आरोप के मामले में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। अधिकारी ने ममता बनर्जी को एक डिफेमेशन नोटिस भेजा था, जिसमें उनसे 72 घंटों के भीतर आरोपों के सबूत पेश करने की मांग की गई थी। नोटिस की समय सीमा समाप्त होने के बाद अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी के पास आरोपों के समर्थन में कोई सबूत नहीं है और वे अब अदालत में उनका सामना करेंगे । अधीकारी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “ममता बनर्जी को दी गई समय सीमा समाप्त हो गई है, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।
यह साबित करता है कि उनके आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं और उनकी असलियत को छुपाने के लिए ऐसा किया जा रहा है”। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि सुवेंदु अधिकारी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोल स्कैम में शामिल हैं और उन्होंने इसके लिए सबूत होने का दावा किया था। हालांकि अधिकारी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है और ममता बनर्जी से सबूत पेश करने की मांग की है इस मामले में अब अदालत की कार्रवाई शुरू होने की संभावना है जिससे पश्चिम बंगाल की राजनीति में और तनाव बढ़ सकता है।