Rupee Recovers मुंबई:- भारतीय रुपया आज शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे मजबूत होकर 90.12 पर पहुंच गया। इसका मुख्य कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी बाजार में डॉलर की कमजोरी है।
इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 90.26 पर खुला और 89.94 के स्तर तक मजबूत हुआ, जिसके बाद यह 90.12 पर कारोबार कर रहा था। पिछले सत्र में रुपया 6 पैसे गिरकर 90.23 पर बंद हुआ था फॉरेक्स एनालिस्ट्स का कहना है कि घरेलू इक्विटी बाजार में भी मजबूती देखी जा रही है लेकिन ट्रेडर्स सतर्क हैं और भू-राजनीतिक घटनाओं और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इजार कर रहे हैं।
मुख्य आंकड़े:
– रुपया: 90.12 (11 पैसे मजबूत)
– डॉलर इंडेक्स: 98.90 (0.01% कमजोर)
– ब्रेंट क्रूड: $65.17 प्रति बैरल (0.47% कमजोर)
– सेन्सेक्स: 83,662.50 (34.81 अंक मजबूत)
– निफ्टी: 25,746.90 (14.15 अंक मजबूत)