Trade deal अमेरिका:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी हॉवर्ड लुटनिक ने दावा किया है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को फोन नहीं किया था। इस बयान के बाद भारत ने इसे गलत बताया है और कहा है कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते के लिए कई दौर की बातचीत हुई है ।
इस बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच बातचीत हुई है जिसमें दोनों ने व्यापार सुरक्षा और ऊर्जा जैसे मुद्दों पर चर्चा की। जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते के लिए बातचीत जारी है और वे इसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं अमेरिकी सरकार ने भी कहा है कि वह भारत के साथ व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन लुटनिक के बयान के बाद यह स्पष्ट नहीं है कि आगे क्या होगा। भारत ने कहा है कि वह व्यापार समझौते के लिए तैयार है लेकिन अमेरिकी सरकार को भी अपनी मांगों को स्पष्ट करना होगा।