Airspace Closure नई दिल्ली:- ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है जिससे एयर इंडिया और इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा है कि ईरान के एयरस्पेस के बंद होने के कारण कुछ उड़ानों को रद्द करना पड़ा है और कुछ को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है जिससे देरी हो सकती है ।
इंडिगो ने भी एक बयान में कहा है कि ईरान के एयरस्पेस के बंद होने के कारण कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं और उनकी टीम स्थिति का आकलन कर रही है और प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक विकल्प प्रदान कर रही है। एयर इंडिया ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति की जांच करें और वैकल्पिक व्यवस्था करें ईरान के एयरस्पेस के बंद होने से भारत और अमेरिका, यूरोप और मध्य एशिया के बीच उड़ानें प्रभावित हुई हैं। पाकिस्तान के एयरस्पेस के पहले से ही बंद होने के कारण, एयर इंडिया और इंडिगो को वैकल्पिक मार्ग से उड़ानें संचालित करनी पड़ रही हैं जिससे देरी और अतिरिक्त ईंधन की लागत बढ़ रही है।