Australian Open Tennis : कार्लोस अलकारेज ऑस्ट्रेलियन ओपन में खिताब सूखे को तोड़ने के लिए उत्साहित

Australian Open Tennis ऑस्ट्रेलिया:- कार्लोस अलकारेज दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने पहले खिताब के लिए उत्साहित हैं। उनका लक्ष्य है कि वे ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करें और राफेल नडाल के रिकॉर्ड को तोड़ें अलकारेज ने कहा, “मैं इस टूर्नामेंट के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरा मुख्य लक्ष्य इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतना है।” उन्होंने कहा कि वे अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के एडम वाल्टन के खिलाफ खेलेंगे ।

अलकारेज ने पिछले साल तीन ग्रैंड स्लैम फाइनल खेले थे और दो खिताब जीते थे। उन्होंने विंबलडन, फ्रांस ओपन और यूएस ओपन में खिताब जीते थे, लेकिन ऑस्ट्रेलियन ओपन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन क्वार्टर फाइनल रहा है अलकारेज के कोच जुआन कार्लोस फेररो से अलग होने के बाद यह उनका पहला ग्रैंड स्लैम है। उन्होंने कहा कि वे अपने नए कोच सैमुअल लोपेज के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *