BJP Leader : भाजपा नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय के ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी

BJP Leader राजस्थान:- राजस्थान के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय के ठिकानों पर एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई मालवीय के कांग्रेस में वापसी के ऐलान के कुछ घंटों बाद हुई है मालवीय ने हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी की घोषणा की थी जिसके बाद एसीबी ने उनके दो पेट्रोल पंप और एक क्रशर प्लांट पर छापेमारी की। एसीबी की टीम ने इन ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच की और कोई भी संदिग्ध सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर लिया है।

मालवीय ने इस कार्रवाई को राजनीतिक दबाव बनाने का प्रयास बताया है। उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा ईमानदारी से काम किया है और मुझे किसी भी तरह की गड़बड़ी में शामिल नहीं पाया जा सकता है” कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र की शर्मनाक तस्वीर बताया है। उन्होंने कहा, “यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है”।

मालवीय के बारे में

महेंद्रजीत सिंह मालवीय राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से आते हैं। वे पूर्व में कांग्रेस के नेता थे और 2024 में भाजपा में शामिल हुए थे। वे एक बार लोकसभा सांसद और चार बार विधायक रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *