SIR hearings : पश्चिम बंगाल में एसआईआर सुनवाई के दौरान सरकारी कार्यालयों पर हमला

DIR Hearings पश्चिम बंगाल:- पश्चिम बंगाल में विशेष मतदाता सूची संशोधन (एसआईआर) की सुनवाई के दौरान हिंसक प्रदर्शन जिसमें सरकारी कार्यालयों पर हमले किए गए। उत्तर दिनाजपुर जिले के चकुलिया में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस (बीडीओ) पर हमला हुआ जिसमें पुलिस अधिकारी सहित कई लोग घायल हो गए। हमलावरों ने कार्यालय के फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाया और आग लगा दी।

इससे पहले मुरशिदाबाद जिले के फरक्का में भी बीडीओ कार्यालय पर हमला हुआ था जिसमें तृणमूल कांग्रेस के विधायक मोनिरुल इस्लाम के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की थी। चुनाव आयोग ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि हिंसा की घटनाओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

प्रतिक्रियाएं

– तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बैनर्जी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में लोगों को परेशान किया जा रहा है और यह हिंसा का कारण बन रहा है।

– भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तृणमूल कांग्रेस पर हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

– चुनाव आयोग ने हिंसा की घटनाओं पर चिंता जताई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *