Infosys shares मुंबई:- भारतीय स्टॉक मार्केट में आज सुबह से ही तेजी देखी जा रही है जिसका मुख्य कारण इन्फोसिस के शेयरों में उछाल है। इन्फोसिस के शेयरों ने लगभग 5% की बढ़त दर्ज की है जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांकों में तेजी आई है इन्फोसिस ने अपने तीसरी तिमाही के परिणामों में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है जिसके चलते कंपनी ने अपने FY26 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को 2-3% से बढ़ाकर 3-3.5% कर दिया है। इस खबर के बाद इन्फोसिस के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।
सेंसेक्स 343.44 अंक बढ़कर 83,726.15 पर पहुंच गया है जबकि निफ्टी 77.65 अंक बढ़कर 25,743.25 पर पहुंच गया है। इन्फोसिस के अलाव टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और एचसीएल टेक भी ग्रीन ज़ोन में हैं इस बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 4,781.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5,217.28 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।