Martial law दक्षिण कोरिया:- दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल को मार्शल लॉ मामले में 5 साल की जेल की सजा सुनाई है। यून पर दिसंबर 2024 में मार्शल लॉ लगाने की कोशिश करने और इसके लिए अधिकारियों को गिरफ्तार करने से रोकने का आरोप था सेल कोर्ट के न्यायाधीश बेक डे-ह्यून ने कहा कि यून ने अपने पद का दुरुपयोग करके अधिकारियों को गिरफ्तार करने से रोकने की कोशिश की और इस तरह उन्होंने अपने अधिकारों का उल्लंघन किया। यून के वकील ने कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे और इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है।
यून को 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती थी लेकिन अदालत ने उन्हें 5 साल की जेल की सजा सुनाई। यून के खिलाफ एक अन्य मामले में भी सुनवाई चल रही है जिसमें उन पर विद्रोह का आरोप है और इसके लिए उन्हें मौत की सजा हो सकती है यून की गिरफ्तारी दक्षिण कोरिया के इतिहास में पहली बार हुई है जब किसी राष्ट्रपति को गिरफ्तार किया गया है। यून को अप्रैल 2025 में पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह ली जे म्युंग ने ली थी।