Rupee declines : रुपये में गिरावट, 10 पैसे गिरकर 90.44 डॉलर पर पहुंचा

Rupee declines मुंबई:- भारतीय रुपया आज शुरुआती कारोबार में 10 पैसे गिरकर 90.44 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले सत्र के मुकाबले कमजोर है। यह गिरावट विदेशी फंडों की निकासी और मजबूत डॉलर के कारण हुई है। फोरेक्स ट्रेडर्स ने बताया कि कम कच्चे तेल की कीमतों और सकारात्मक इक्विटी मार्केट सेंटीमेंट ने रुपये में और गिरावट को रोकने में मदद की।

इंटरबैंक फोरेक्स में रुपया 90.37 पर खुला और 90.44 पर पहुंच गया जो पिछले सत्र के मुकाबले 10 पैसे कम है गुरुवार को मुंबई नगर निगम चुनाव के कारण विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे। विश्लेषकों ने कहा कि दिसंबर के अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व द्वारा तुरंत ब्याज दर कटौती की उम्मीदों को कम कर दिया है जिससे डॉलर मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *