Big Bash League : बिग बैश लीग: स्टीव स्मिथ ने एक ओवर में ठोके रिकॉर्ड 32 रन

Big Bash League ऑस्ट्रेलिया:- ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने बिग बैश लीग में एक ओवर में रिकॉर्ड 32 रन ठोककर इतिहास रच दिया। स्मिथ ने सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेलते हुए सिडनी थंडर्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। स्मिथ ने रेयान हेडली के एक ओवर में 4 छक्के और एक चौका लगाकर 32 रन बटोरे जो बिग बैश लीग के इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन हैं ।

स्मिथ ने अपनी आतिशी पारी में 5 चौके और 9 छक्के लगाए और सिर्फ 41 गेंदों में शतक पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत सिडनी सिक्सर्स ने 190 रन का लक्ष्य 17.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। स्मिथ ने बाबर आजम के साथ पहले विकेट के लिए 141 रन की साझेदारी की और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

स्मिथ ने मैच के बाद कहा, “हम जानते थे कि हमें शुरुआत से ही आक्रामक खेलना होगा। बाबर ने शानदार पारी खेली और हमने अच्छी शुरुआत की। पावर सर्ज के दौरान मैंने सोचा कि मुझे इस मौके का फायदा उठाना चाहिए और मैंने ऐसा किया।” स्मिथ की इस पारी ने सिडनी सिक्सर्स को बिग बैश लीग की तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है जबकि सिडनी थंडर्स आखिरी स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *