Cattle traders ओडिशा:- ओडिशा पुलिस ने संगठित पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने राज्य के चार जिलों में 46 स्थानों पर छापेमारी की जिसमें बड़ी मात्रा में नकदी, सोना और अन्य संपत्ति बरामद की गई पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई केनोझर, मयूरभंज, भद्रक और जाजपुर जिलों में की गई। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में 47 पुलिस टीमें शामिल थीं जिन्होंने सुबह से ही छापेमारी शुरू की है।
भद्रक में पुलिस ने एक संदिग्ध पशु तस्कर के घर पर छापा मारा और 70 लाख रुपये से अधिक की नकदी, सोना और अन्य संपत्ति बरामद की। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध तस्कर के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं ओडिशा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई पशु तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में और भी गिरफ्तारियां कर सकती है।