CBI Books दिल्ली:- सीबीआई ने पंजाब एंड सिंड बैंक के पूर्व शाखा प्रमुखों के खिलाफ ₹1,621 करोड़ के म्यूल अकाउंट घोटाले में मामला दर्ज किया है। यह घोटाला साइबर अपराध और अन्य अवैध गतिविधियों से प्राप्त धन को छिपाने और लेयरिंग करने के लिए किया गया था सीबीआई ने अपनी प्रारंभिक जांच में पाया कि बैंक के सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाखा और मुख्य शाखा में 17 म्यूल अकाउंट खोले गए थे जिनमें से 13 अकाउंट सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाखा में और 4 अकाउंट मुख्य शाखा में थे। इन अकाउंट्स का उपयोग ₹1,621 करोड़ के अवैध धन को लेयरिंग और ट्रांसफर करने के लिए किया गया था।
सीबीआई ने आरोप लगाया है कि इन अकाउंट्स को खोलने के लिए फर्जी दस्तावेजों जाली किराये के समझौतों और अन्य फर्जी दस्तावेजों का उपयोग किया गया था। बैंक के अधिकारियों ने भी फर्जी साइट विजिट रिपोर्ट और व्यवसाय सत्यापन रिपोर्ट बनाई थी ताकि इन अकाउंट्स को खोला जा सकेसीबीआई ने पूर्व मुख्य प्रबंधक अमन आनंद और सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाखा के प्रमुख विकास वाधवा के खिलाफ मामला दर्ज किया है साथ ही अन्य 18 व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है ।