District Administration : सोनभद्र में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 90 शिकायतों का निस्तारण

District Administration सोनभद्र:- जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह की अध्यक्षता में तहसील घोरावल के सभा कक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और जिला स्तरीय सभी अधिकारी मौजूद रहे। इस संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 90 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 12 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। 6 शिकायतों के संबंध में टीम गठित की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायतों में राजस्व विभाग की 35, विकास विभाग की 8, विद्युत विभाग की 30, पुलिस विभाग की 10 एवं 7 शिकायतें अन्य प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि तहसील घोरावल को मुख्य सड़क से कनेक्ट करने वाली डेढ़ किलोमीटर लंबा लिंक मार्ग को बनाने हेतु पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित किया गया है इस अवसर पर चार दिव्यांगों को उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाकर वितरित किए गए और कुछ लाभार्थियों को कंबल वितरित भी किए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के समय दिव्यांगता प्रमाण पत्र हाल के हाल निर्गत किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *