Flights delay दिल्ली:- दिल्ली में घने कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर कई उड़ानों में देरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार को 4 डिग्री सेल्सियस था। वायु गुणवत्ता भी एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) शनिवार सुबह 7 बजे 368 था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
खराब वायु गुणवत्ता के कारण, ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत चरण-III की कार्रवाई लागू की गई है मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली में वायु गुणवत्ता और खराब हो सकती है जिससे ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच सकती है। इस बीच यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति की जांच करें और कोहरे के कारण होने वाली देरी के लिए तैयार रहें।