FTA : भारत-यूरोपीय संघ का मुक्त व्यापार समझौता होगा ‘सभी समझौतों की माँ’

FTA मुंबई:- भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) “सभी समझौतों की माँ” होगा ऐसा कहना है केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का। उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों पक्षों के लिए लाभकारी होगा और भारतीय निर्यातकों को बड़े अवसर प्रदान करेगा गोयल ने कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों से समझौता नहीं करेगा और संवेदनशील मुद्दों जैसे कि कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (सीबीएएम) और डेयरी उत्पादों पर यूरोपीय संघ के साथ बातचीत में अपनी स्थिति बनाए रखेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने अब तक सात विकसित देशों के साथ एफटीए किए हैं और यह समझौता सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण होगा।

यूरोपीय संघ भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और दोनों पक्षों के बीच व्यापार 2024-25 में 136.53 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। गोयल ने कहा कि समझौता भारतीय निर्यातकों को यूरोपीय बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगा और दोनों पक्षों के बीच व्यापार को बढ़ावा देगा यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन 27 जनवरी को भारत की यात्रा पर आएंगे, और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच एफटीए पर समझौते की घोषणा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *