Malda Rally : पश्चिम बंगाल के मालदा में पीएम मोदी की रैली: भारत की जनता, खासकर जेन जेड ने बीजेपी के विकास मॉडल पर जताया भरोसा

Malda Rally मालदा:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की जनता खासकर जेन जेड ने बीजेपी के विकास मॉडल पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में विकास तभी होगा जब तृणमूल कांग्रेस को हराकर बीजेपी सत्ता में आएगी मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार निर्दयी और क्रूर है जो जनता के पैसे की लूट कर रही है और केंद्र की सहायता को पश्चिम बंगाल के लोगों तक नहीं पहुंचने दे रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में घुसपैठ एक बड़ी चुनौती है और तृणमूल कांग्रेस इसे रोकने के लिए कभी कदम नहीं उठाएगी।

प्रधानमंत्री ने मालदा में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया और पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पूर्वी भारतीय राज्यों को नफरत की राजनीति से मुक्त किया है और पश्चिम बंगाल में भी विकास की गंगा बहाएगी मोदी ने मतुआ समुदाय के लोगों को आश्वस्त किया कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है और बीजेपी उनकी सुरक्षा और विकास के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने पर घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *