Students win prizes : ब्लॉक स्तरीय श्रुतलेख एवं स्पेलिंग बी प्रतियोगिता का आयोजन

Students win prizes घोरावल:-  ब्लॉक संसाधन केंद्र घोरावल पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय श्रुतलेख एवं स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में प्राथमिक और जूनियर वर्ग के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में श्रुतलेख प्रतियोगिता में सूरज कुमार मौर्य (पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय घोरावल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में आंचल (पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय घोरावल) ने प्रथम स्थान हासिल किया।

जूनियर वर्ग में श्रुत लेख प्रतियोगिता में राहुल (कंपोजिट विद्यालय पढ़वनिया) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में अंकुश (यूपीएस पिपरवार) ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एसआरजी श्री संजय मिश्रा, श्री विनोद, एआरपी श्री मयंक कुमार दुबे, एआरपी अनिल प्रजापति, एआरपी श्री धनंजय द्विवेदी, और एआरपी श्री ओमप्रकाश जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता के अंत में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी घोरावल श्री अरविंद कुमार पटेल ने बच्चों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर श्री अखिलेश कुमार सिंह, अशोक सन्यासी, और संबंधित विद्यालयों के शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *