WPL-4 दिल्ली:- यूपी वॉरियर्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल) में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर अपनी हार का सिलसिला तोड़ दिया। यह यूपी वॉरियर्स की इस सीजन में पहली जीत थी जो इससे पहले लगातार तीन मैच हार चुकी थी मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाए थे। जवाब में यूपी वॉरियर्स ने 18.4 ओवर में 3 विकेट पर 165 रन बनाकर मैच जीत लिया। यूपी वॉरियर्स की ओर से हारलीन देओल ने नाबाद 64 रन और फोएबे लिचफील्ड ने 43 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस की ओर से नेट सिवर-ब्रंट ने 2 विकेट लिए लेकिन उनकी गेंदबाजी महंगी साबित हुई। यूपी वॉरियर्स के गेंदबाजों ने पावरप्ले में मुंबई इंडियंस को 32 रन पर रोक दिया था लेकिन बाद में नेट सिवर-ब्रंट और निकोला कैरी ने मिलकर 85 रन की साझेदारी कर टीम को मैच में वापस ला दिया इस जीत के साथ यूपी वॉरियर्स ने अपनी प्लॉफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। मुंबई इंडियंस को इस हार के बाद अंक तालिका में नुकसान उठाना पड़ा है।