Batting : विराट कोहली की बल्लेबाजी एक प्लस पॉइंट, लेकिन कई क्षेत्रों में सुधार की जरूरत: शुभमन गिल

Batting दिल्ली:- भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच में भारत की हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि विराट कोहली की बल्लेबाजी एक बड़ा प्लस पॉइंट है, लेकिन टीम को कई क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है।

गिल ने कहा, “विराट कोहली की बल्लेबाजी हमेशा एक प्लस पॉइंट रह है। हर्षित राणा ने भी इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है और हमारे तेज गेंदबाजों ने भी अच्छा काम किया है” कोहली ने इस मैच में अपना 54वां वनडे शतक लगाया लेकिन भारत 41 रन से मैच हार गया। गिल ने कहा कि टीम को अपनी गलतियों से सीखना होगा और आगे के मैचों में सुधार करना होगा।

गिल ने कहा, “हमारे पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं, और हमें अपनी टीम की ताकत को पहचानना होगा। हमें अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा और आगे के मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा”न्यूजीलैंड ने इस मैच में 338 रन का लक्ष्य दिया था जिसे भारत हासिल नहीं कर पाया। कोहली ने 124 रन की पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *