Net profit मुंबई:- पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने दिसंबर 2025 तिमाही में 13% की वृद्धि के साथ ₹5,100 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में ₹4,508 करोड़ था। बैंक की कुल आय ₹37,253 करोड़ से बढ़कर ₹34,752 करोड़ हो गई, जबकि ब्याज आय ₹32,231 करोड़ से बढ़कर ₹31,340 करोड़ हो गई पीएनबी के प्रबंध निदेशक और सीईओ अशोक चंद्रा ने कहा, “यह बैंक के लिए सबसे अधिक तिमाही मुनाफा है, और हम हर तिमाही में ₹5,000 करोड़ से अधिक के मुनाफे का लक्ष्य रखते हैं”।
संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार
बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (जीएनपीए) का अनुपात 4.09% से घटकर 3.19% हो गया जबकि शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनएनपीए) का अनुपात 0.41% से घटकर 0.32% हो गया। बैंक का कैपिटल एडेक्वेसी रेशियो (सीएआर) 15.41% से बढ़कर 16.77% हो गया।
बैंक की रणनीति
पीएनबी के प्रबंध निदेशक और सीईओ अशोक चंद्रा ने कहा “हमने अपनी रणनीतियों के माध्यम से मुनाफे में वृद्धि और संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार किया है। हम जिम्मेदार विकास, डिजिटल नवाचार के माध्यम से ग्राहक अनुभव में सुधार और मजबूत शासन मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं”।