President rule मणिपुर:- मणिपुर में एक साल से राष्ट्रपति शासन लागू है लेकिन केंद्र सरकार इसे हटाने को लेकर असमंजस में है। इसकी वजह है कुकी समूहों की अलग प्रशासन की मांग और भाजपा के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा विवाद।मणिपुर में मई 2023 से हिंसा चल रही है जिसमें 250 से ज्यादा लोग मारे गए और 60,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। केंद्र सरकार ने फरवरी 2025 में राष्ट्रपति शासन लगाया था जो अब एक साल पूरा होने वाला है।
लेकिन कुकी समूहों की अलग प्रशासन की मांग और भाजपा के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा विवाद इसे हटाने में बाधा बन रहा है कुकी समूहों का कहना है कि वे अलग प्रशासन के बिना सरकार में शामिल नहीं होंगे जबकि भाजपा के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर कई दावेदार हैं। केंद्र सरकार ने कुकी समूहों से बातचीत की कोशिश की है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।