RJD reset : राजद में बदलाव की तैयारी, तेजस्वी यादव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

RJD reset बिहार:- बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद राजद में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने तेजस्वी यादव को बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव को जल्द ही राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है पार्टी की हालिया बैठक में तेजस्वी यादव ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और लोगों के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनानी चाहिए।

नई रणनीति की तैयारी

राजद की नई रणनीति में लोगों से जुड़ने और उनके मुद्दों को उठाने पर जोर दिया जाएगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि वे सिर्फ बयानबाजी नहीं करेंगे, बल्कि सदन में और सड़कों पर सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

तेजस्वी यादव की भूमिका

तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की तैयारी जिससे उन्हें पार्टी के निर्णयों में अधिक प्रभावी भूमिका मिल सकेगी। लालू प्रसाद यादव की सेहत को देखते हुए यह फैसला लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *