Delhi AQI नई दिल्ली:-दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मंगलवार को सुधार हुआ है और शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 395 पर पहुंच गया है। यह पिछले तीन दिनों की ‘गंभीर’ श्रेणी से सुधार है जब AQI 400 से अधिक था।
वायु गुणवत्ता में सुधार के बावजूद शहर के कई क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर अभी भी चिंताजनक है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 23 निगरानी केंद्रों में ‘गंभीर’ श्रेणी में, 14 में ‘बहुत खराब’ श्रेणी में, और 1 में ‘खराब’ श्रेणी में AQI दर्ज किया गया है। वजीरपुर में सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई है जहां AQI 445 है इसके बाद आनंद विहार में 444 और जाहंगीरपुरी में 443 है वायु गुणवत्ता में सुधार के कारणों में मौसम की अनुकूल परिस्थितियां और प्रदूषण नियंत्रण के उपाय शामिल हैं। हालांकि वायु गुणवत्ता में अभी भी उतार-चढ़ाव की संभावना है और शहर के निवासियों को प्रदूषण के प्रभाव से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतनी चाहिए।