Australian Open 2026 : मैडिसन कीज़ ने ओलियाइनिकोवा को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में बनाई जगह

Australian Open 2026 ऑस्ट्रेलिया:- ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के पहले दौर में डिफेंडिंग चैंपियन मैडिसन कीज़ ने यूक्रेन की ओलेक्जेंड्रा ओलियाइनिकोवा को 7-6(6), 6-1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। कीज़ ने शुरुआत में 4-0 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और टाईब्रेकर में जीत हासिल की। ओलियाइनिकोवा ने अपने अनोखे खेल से कीज़ को परेशान किया, लेकिन कीज़ ने अपनी अनुभव और शक्तिशाली खेल से उन्हें मात दी।

कीज़ ने मैच के बाद कहा, “मैं शुरुआत में बहुत नर्वस थी, लेकिन मैं खुश हूं कि मैं आगे बढ़ सकी। ओलियाइनिकोवा ने बहुत अच्छा खेला, उनकी रणनीति और कोर्ट कवरेज ने मुझे परेशान किया।” कीज़ अब दूसरे दौर में अमेरिकी खिलाड़ी एश्लीन क्रूगर से भिड़ेंगी इस जीत के साथ कीज़ ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपनी 35वीं जीत दर्ज की और यह उनका 50वां ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है। कीज़ की इस जीत से ऑस्ट्रेलियन ओपन में उनकी खिताबी बचाव की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *