BMC मुंबई:-मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के महापौर पद के लिए चल रही जंग में एक नया मोड़ आ गया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राऊत ने आरोप लगाया है कि भाजपा और शिंदे गट के नगरसेवकों के फोन टैप किए जा रहे हैं। राऊत ने कहा कि यह महाराष्ट्र का अपमान है और महापौर पद का फैसला दिल्ली से किया जा रहा है राऊत ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने ही नगरसेवकों पर नजर रखे हुए हैं और उनके फोन टैप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर आरोप है और इसकी जांच होनी चाहिए। भाजपा ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि उन्हें फोन टैपिंग की जरूरत नहीं है।
इस बीच एकनाथ शिंदे ने महापौर पद के लिए अपना दावा पेश किया है। शिंदे ने कहा कि महापौर पद शिवसेना का है और उन्हें इसका अधिकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा है और उन्हें महापौर पद मिलना चाहिए बीएमसी चुनाव में भाजपा और शिंदे गट ने मिलकर 118 सीटें जीती हैं जबकि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 65 सीटें जीती हैं। मनसे ने 6 सीटें जीती हैं। अब महापौर पद के लिए जंग शुरू हो गई है।