Long Marathon नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा है कि राजनीति एक लंबी मेराथन न कि 100 मीटर की दौड़। उन्होंने युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया और कहा कि यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां धैर्य और समर्पण की आवश्यकता होती है नबीन ने कहा, “15 अगस्त, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में कहा था कि वह एक लाख युवाओं को राजनीति में लाना चाहते हैं। मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि राजनीति कोई शॉर्टकट नहीं है यह एक लंबी मेराथन है जहां सफलता गति से नहीं बल्कि धैर्य और समर्पण से मिलती है”।
नबीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी का ‘वॉच टावर’ सिस्टम पार्टी के भीतर मजबूत है और यह सुनिश्चित करेगा कि हर कार्यकर्ता को उसकी योग्यता के अनुसार पद मिले। उन्होंने कहा, “बीजेपी का वॉच टावर इतना मजबूत है कि वह हर छोटी-बड़ी बात पर नजर रखता है और आपको आपके योग्य पद पर पहुंचाता है” नबीन की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब बीजेपी आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही है जिनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी शामिल हैं। नबीन की अध्यक्षता में पार्टी को इन चुनावों में अपनी ताकत दिखानी होगी।