Sania Retirement : साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा की

Sania Retirement दिल्ली:-भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने करियर को अलविदा कह दिया है। साइना ने एक पॉडकास्ट में कहा, “मुझे लगा कि मेरा समय खत्म हो गया है क्योंकि मैं अब पहले जैसी नहीं रह गई हूं।” उन्होंने कहा कि उनके घुटने की स्थिति अब उनके लिए उच्च स्तर पर खेलना मुश्किल बना देती है साइना ने कहा, “मैं 8-9 घंटे ट्रेनिंग करती थी, लेकिन अब मेरे घुटने 1-2 घंटे में ही जवाब दे देते हैं। यह सूजन और दर्द बहुत अधिक हो जाता है, इसलिए मैंने सोचा कि अब बस काफी है।” उन्होंने कहा कि उनके घुटने की कार्टिलेज पूरी तरह से खराब हो गई है और उन्हें आर्थराइटिस हो गया है ।

साइना नेहवाल ने 2012 लोंडन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था और वे विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2017 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक और 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था साइना ने कहा कि उन्होंने अपने करियर को अपने तरीके से जीया है और अब इसे अपने तरीके से ही समाप्त करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “मैंने कभी सोचा नहीं था कि मुझे अपने संन्यास की घोषणा करनी पड़ेगी, लेकिन अब मुझे लगता है कि यह समय आ गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *